मत्स्यगंधा में फिर शुरू होगा नौका बिहार
मत्स्यगंधा जलाशय में फिर नौका बिहार शुरू होने वाला है। सरकार व जिला प्रशासन ने जलाशय के जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिया है। शनिवार से वुडको के द्वारा साफ- सफाई प्रारंभ किया जा रहा है। साफ- सफाई के बाद इसमें वोट डाला जाएगा। तत्काल छह वोट की खरीद के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। शुक्रवार को जलाशय का निरीक्षण के क्रम में डीएम ने रक्तकाली मंदिर के व्यवस्थापक कुमार हीरा प्रभाकर को भी मंदिर के व्यवस्था को ले कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मौके पर सदर एसडीओ सौरभ जोरवाल, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता केके नारायण, नप के कार्यपालक पदाधिकारी नीलाभ कृष्ण आदि मौजूद रहे। (Source: Jagran)